what will happen if whole world's population 700 crore jump together
अगर आप इस धरती पर रहने वाली पूरी मानव जाती जोकि लगभग 700 करोड़ है, को एक जगह इकट्ठा कर ले, जैसे की मुंबई में (वैसे सब एक दूसरे में पिचक जायेंगे जैसे बस में होता है)। हमारी गतिविधियों से हमारी आस पास की दुनिआ पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा। तो अगर हम सब मुंबई में इकट्ठा हो जाये और सब एक साथ कूदते है तो क्या होगा? ये एक बहुत बड़ा एक्सपेरिमेंट होगा और इस प्रश्न को काफी विज्ञानिको ने सोचा भी है। आपको बता दे की इस एक्सपेरिमेंट के लिए बेहद खास है की सब एक ही जगह इकट्ठे हो और तभी जब एक साथ कूदा जा सकता है।
ये होगा इसका परिणाम
इससे एक बहुत ही ज्यादा मात्रा में एनर्जी उत्पन होगी। इसमें से कुछ एनर्जी वापिस हमारे पेरो में चली जायेगी और बाकी की हवा और जमीन में। उससे ये सब होगा।
- सबसे पहले इससे एक जोरदार आवाज होगी 200 db की। उदाहरण के तोर पर एक जेट इंजन 150 db की आवाज करता है और मानव सिर्फ 120 db सेह सकता है। मतलब कान के परदे फट जायेंगे।
- पृथ्वी हिलने लगेगी और अगर हम समुद्र किनारे कूदेगे तो 100 फ़ीट की सुनामी आएगी।
- पृथ्वी हिलने से 4-7 स्केल का भूकंप आएगा जिससे पूरी दुनिआ में बिल्डिंग, पुल्ल आदि टूट जायेंगे।
ये जितनी भी चीज़ें पृथ्वी पर होगी, इन सब का अंतरिक्षय में कुछ प्रभाव नहीं पड़ेगा। पर हो सकता है की पृथ्वी अपने रस्ते से हैट जाये और सूरज से कही दूर चली जाये। तो कैसी लगी ये कहानी। जी हाँ ये एक कहानी ही है। माफ़ करीये पर 700 करोड़ लोगो के एक साथ कूदने से कुछ भी नहीं होगा। अगर इतने लोग कूदते भी है तो बस एक आवाज होगी वो भी इतनी बड़ी नहीं बल्कि उससे बेहद कम।



COMMENTS