India's own intercepting missile, India is 4th country, ballistic missile, दुनिया में केवल 4-5 देश ही ऐसा कर सके है, Fully-automatic, PDV
भुवनेश्वर: भारत ने शनिवार को सफलतापूर्वक एक इंटरसेप्टर (Interceptor) मिसाइल का परीक्षण किया जो कि आने वाली बैलिस्टिक (Ballistic) मिसाइल को मार सकता है, जिससे India ने बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली को विकसित करने मे एक महत्वपूर्ण मंजिल हासिल की है। इंटरसेप्टर को सुबह 8 बजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) ओडिशा तट से चलाया गया था।

"एक्सो-वायुमंडलीय" (पृथ्वी के वायुमंडल के बाहर) इंटरसेप्टर मिसाइल जिसका शनिवार को परीक्षण किया, जिसको PDV (पृथ्वी रक्षा वाहन) भी कहा जाता है, सीधे 97km की ऊंचाई पर मिसाइल लक्ष्य की।
पूरी तरह से स्वचालित आपरेशन (Fully-automatic), लंबी दूरी के रडार जो लगातार लक्ष्य पर नज़र रखते है और कंप्यूटर को गति के बारे में डेटा देते रहते है। इस इंटरसेप्टर मिसाइल को अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) के ओडिशा तट से 200 किमी दूर से चलाया गया था।
वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज हमारे वैज्ञानिकों ने एक मिसाइल बनाई है जो कि आकाश से आने वाली मिसाइल पर हमला कर सकती है, दुनिया में केवल 4-5 देश ही ऐसा कर सके है"।

COMMENTS