Top 5 Richest Temples of India even richer then Mukesh Ambani
भारत में प्रत्येक इलाके में एक हिंदू मंदिर पाया जा सकता है। अधिकांश मंदिरों को उस उद्देश्य के लिए बनाई गई ट्रस्टों द्वारा प्रबंधित किया जाता है। देनियों को परमेश्वर की मूर्ति के सामने रखे गए दान बक्से के साथ दानकर्ताओं से एकत्र किया जाता है। कुछ मंदिरों को दूसरों की तुलना में अधिक दान मिलता है, और यहां हम आपको ऐसे ही दस मंदिरों के बारे में बताएंगे जो भारत में सबसे अमीर हैं। ये जानके आको हैरानी होगी की कुछ मंदिर भारत के अमीर लोगो से भी ज्यादा अमीर है। जैसे पद्मनाभस्वामी मंदिर जिसकी कुल कीमत है 20 बिलियन डॉलर जोकि मुकेश अम्बानी को भी पीछे छोड़ देता है।
5. सिद्धि विनायक, मुम्बई
मुबई वालों से पूछे तो वे अपने जीवन के अहम् काम करने से पहले यहाँ जरूर जाएंगे। हाल ही में यहाँ एप्पल सीईओ टिम कुक भी आये थे। यह पूरी दुनिआ में मशहूर है और जितना मशहूर उतना पैसा भी। गणेश जी की मूर्ति के ऊपर लगा गुम्बद ही 3.7 किलो सोने से बना है। यह मंदिर साल में 100 से 125 करोड़ फिक्स्ड डिपाजिट कर लेता है।
4. वैष्णोदेवी मंदिर
यह मंदिर जम्मू के काटरा में है। यह मंदिर दूसरा ऐसा मंदिर है जहाँ लोग सबसे ज्यादा आते है। यह मंदिर 5,200 फीट की ऊंचाई पर और एक गुफा में त्रिकुटा भगवती पहाड पर है। इस मंदिर की आय पिछले कुछ सालो में काफी भड़ गयी है क्यूंकि यहाँ भक्त ज्यादा आ रहे है। इस मंदिर की साल की आय 500 करोड़ है।
3. साईबाबा मंदिर शिरडी
साई बाबा एक उदार भिक्षु, जो 18वी सदी में थे, भारत में हर जगह जाने जाते है। यह एक अकेले ऐसे हिन्दू देवता है जिनकी तस्वीर खींची गयी थी। साई बाबा एक साधारण जीवन जिते थे। दूसरो से मांग कर खाते और नीचे ही सोते थे। पर अब इनकी मूर्ति 94 किलो सोने से बने सिंहासन पर रखी है जोकि 100 मिलियन डॉलर की है।
2. वेंकटेस्वर मंदिर, तिरुपति
यहाँ रोज़ 50 हज़ाए से 1 लाख भक्त आते है। यह भक्त भड़ कर 5 लाख हो जाते है जब कोई त्यौहार या ख़ास अवसर पर। यहाँ हर रोज़ दान किया जाता है और तभी यहाँ 52 टन सोने के जेवर जो राजा महाराजा और यहाँ तक की अंग्रेज़ो ने दिए हुवे है। इन सब की कीमत 32,000 करोड़ बताई जा रही है । हर साल यह मंदिर 300 किलो सोना बैंकों में जमा करवाता है और यह सोना भक्तो द्वारा दिया होता है।
1. पद्मनाभस्वामी मंदिर, थिरुवनन्थपुरं
यह मंदिर सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि दुनिआ का सबसे अमीर मंदिर है। इसका खजाना मंदिर के अंदर रखा हुआ है जो हाल ही में खोला गया था। इसमें लबा लब सोना, चांदी और हीरे भरे पड़े है। कुछ लोगो के अनुसार इसकी कुल कीमत लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर होगी। यह मंदिर द्रविड़ियन आकर में बना है और यह शिव जी का मंदिर है।
COMMENTS