sunil grover coming back in the show from 7th april 2017
डॉ, गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद 'द कपिल शर्मा शो' बोहोत कमज़ोर पड़ गया है। इस शो की TRP भी बड़ी तेज़ी से गिरती जा रही है।
सुनील ग्रोवर के लिए कहा जा रहा था की वे अब शो मे कभी नहीं लौटेगें लेकिन उनके फैन्स के लिए एक अछि खबर सामने आयी है। सूत्रों की माने तो सुनील ग्रोवर शो मे वापिस आ रहे है और 7 अप्रैल से शो की शूटिंग स्टार्ट करेंगे और 8, 11, 12 की भी शूटिंग करेंगे।
सूत्र बता रहे है की सुनील ग्रोवर छुट्टियों पे थे और खबर ये फेल रही थी की सुनील ने कपिल से झगड़ा होने के बाद शो छोड़ दिया था। लेकिन ये भी हो सकता है की वे सिर्फ 23 अप्रैल तक आये क्योंकि तब तक का उनका कॉन्ट्रैक्ट था और जो वे इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरा न करते तो उनके एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ती।
ये भी बताया था रहा है की उनकी वापसी प्रोडक्शन टीम को काफी महंगी पड़ी है. सुनील ग्रोवर ने डबल फीस मांगी है दोबारा शो मे आने के लिए और ये मांग माने भी क्यों न चैनल वाले क्योंकि उनके चले जाने के बाद TRP बोहोत गिर चुकी है. कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से झगड़ा ऑस्ट्रेलिया से वापसी के दौरान फ्लाइट में किया था और तभी से वे शो मे नहीं दिखे.


COMMENTS