ranbir kapoor in his new looks look like copy of sanjay dutt
संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में संजय का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर आपने पहले देख लिया होगा रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक। इस फिल्म मे रणबीर कपूर का दूसरा लुक भी वायरल हो गया है। रणबीर कपूर संजय की बायोपिक में लीड रोल निभा रहे हैं। आपको पता होगा की अपने पहले लुक में रणबीर संजय के जवानी के दिनों वाले अंदाज में नजर आए थे लेकिन अब नई फोटोज में वह संजय के अभी के लुक में नजर आ रहे हैं।
पहली बार में फोटो को देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पांएगे कि ये संजय दत्त हैं या रणबीर कपूर।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए सख्त फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं। और इसका असर उनकी बॉडी पर देखा जा सकता है। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने रणबीर को इस फिल्म के लिए चुना है। पहले लोगो को समझ नहीं आ रहा था की रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए संजय दत्त का लुक कैसे ला पाएंगे। अब जो हाल में ही सामने आने वाला रणबीर का लुक बिल्कुल संजय दत्त जैसा ही है। जाहिर सी बात है की फिल्म में रणबीर के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। और इन वायरल तस्वीरों में रणबीर हूबहू संजय की कॉपी लग रहे हैं।


COMMENTS