now pay anywhere in India using your adhaar card finger prints
सरकार पहले कैशलेस से कार्ड को बढ़ावा दे रही थी और अब कार्डलेस को। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती जो की 14 अप्रैल को है इस मोके पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सर्विस की करेंगे शुरुआत। इसमें कोई भी अब फिंगरप्रिंट के जरिये पेमेंट कर पायेगा जिसके लिए उपभोक्ता का बैंक आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। आधार कार्ड के जरिये कोई भी कर पायेगा पेमेंट छोटी से लेके बड़ी दुकानों पे और यहाँ तक की पेट्रोल पुम्पो पे भी पेमेंट कर पायेगा।
सरकार चाहती है की ९ महीनो के अंदर ये सुविधा इंडिया के 70 फीसद दुकानों और ट्रांजेक्शन प्वाइंट्स पर आधार हो। आधार पे की खासियत यही है की आपको अब कोई कार्ड लेके घूमने की आव्यशकता नहीं होगी बस ऊँगली लगाये और पयेमंत हो जाएगी।
चलिए देखते है कैसे उसे करे इस सर्विस को
सबसे पहले उपभोक्ता से उसके बैंक का नाम पूछा जायेगा और पेमेंट लेने वाला मशीन को उस बैंक के सर्वर से लिंक कर देगा। इसके बाद उपभोक्ता अपनी ऊँगली का निसान देकर पेमेंट पूरी कर देगा।
अभी तक देश मे कुल 111 करोड़ से अधिक लोगो के पास आधार कार्ड है और जिनके बैंक कहते आधार से लिंक है वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। सरकार के आधार से बैंक कहते लिंक करने की मुहीम के अनुसार अब तक 42 करोड़ खाते लिंक हो पाए है। हर १८ से ज्यादा की उम्र वाले व्यक्ति के पास आधार कार्ड है और इस आधार पे से ये लोग बिना किसी क्रेडिट/डेबिट कार्ड या फ़ोन से भुगतान कर पाएंगे। इस व्यवस्था में भुगतान हासिल करने वाले या पेमेंट लेने वाले के पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए, जिससे बायोमेटिक सेंसर जुड़ा होगा। sensor की कीमत दो हज़ार बताई जा रही है। इसके लिए फ़ोन मे एक एप में आधार संख्या डालनी होगी और अंगूठे की पहचान कराकर पैसा भेजा जा सकेगा।
इस सर्विस की सुरुवात १४ बैंको से होगी इनमे से 5 भारतीय स्टेट बैंक, सिंडीकेट बैंक, आईडीएफसी बैंक, आंध्रा बैंक और इंडसइंड बैंक ने ये सर्विस सुरु कर दी है। सरकार आधार पे की सुविधा भीम (एक दूसरी सुविधा) से जोड़ने की सोच रही है जिससे हर बैंक एक साथ ये नयी सर्विस दे पायेगा।


COMMENTS