Yogi ji on Private schools
गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागे पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए.... इस कथन को बताने वाले कबीर दास अगर आज के युग में शिक्षकों द्वारा और विद्यालय प्रशासन द्वारा वसूले जा रही मनमानी फीस को देखते तो उनके मुख से शिक्षकों के प्रति जो आदर भाव प्रकट हो रहा था शायद उस पर विराम लग जाता।
गुरुजनों के प्रति इस तरह की बातें क्यों कहीं जा रही हैं इसका कारण यह है कि जहां एक और भारत के सर्वाधिक चर्चित और ईमानदार प्रधानमंत्री भारत को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए कैशलेस योजना चला रहे हैं वही गोरखपुर के निजी विद्यालय बड़ी रकम की मांग वह भी कैश में कर रहे हैं। द पिलर्स पब्लिक स्कूल जो कि गोरखपुर के सिविल लाइंस में स्थित है उसके द्वारा अभिभावकों से इस कदर फीस की वसूली की जा रही है, जैसे मानो वह कोई व्यक्ति ना होकर नोट छापने वाली मशीन है। नोटबंदी की समस्या से जैसे ही आम आदमी उभरता है वैसे ही यह खून चूसने वाले निजी विद्यालय अभिभावकों का जीना हराम कर देते हैं बेहतर स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए संकल्पित यह अभिभावक अपने खून पसीने की कमाई इन निजी विद्यालयों की जेब में भरते जा रहे हैं। पिलर्स पब्लिक स्कूल में अभिभावकों को इस कदर प्रताड़ित किया जा रहा है कि उन्होंने सब के सम्मुख इस बात को रखने का निर्णय लिया है नाम न छापने कि शर्त पर गोरखपुर टाइम्स को अभिभावकों ने बताया कि पिछले साल दूसरी कक्षा की फीस जोकि जनवरी से मार्च तक की थी 13 हजार कुछ थी ,परंतु इस वर्ष विद्यालय प्रबंधन द्वारा 15300 की त्रिमासिक मासिक फीस मांगी जा रही है और इसका माध्यम उन्होंने सिर्फ और सिर्फ कैश रखा है।
इस विषय में योगी आदित्यनाथ द्वारा स्पष्ट तौर पर कहा जा चुका है कि स्कूल प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को रोका जाएगा। योगी आदित्यनाथ की नीतियों को पूर्ण रूप से असफल करने वाले यह विद्यालय निश्चित तौर पर जांच के दायरे में आने चाहिए जिससे अभिभावक अपने बच्चों को सुकून के साथ विद्यालय में पढ़ा सके अभिभावकों से बातचीत के आधार पर।


COMMENTS