if you have account in state bank then you will get Rs 15000 per month
शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अगर आप गांव में कुछ महीने काम करना चाहते हैं तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपको यह मौका दे रहा है।
Bank ने एक यूथ फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत आप गांव की सूरत बदलने में मदद कर सकते हैं। गांव में काम करने के लिए आप यहां के लोगों के काम में मदद के अलावा यहां के बच्चों को पढ़ा सकते हैं।
इस काम के लिए एसबीआई आपको न सिर्फ ट्रेनिंग देगा, बल्कि हर महीने 15 हजार रुपए का स्टाइपेंड भी मिलेगा। इस फेलोशिप के तहत काम करने के लिए स्टाइपेंड के अलावा मेडिकल अलाउंस और ट्रैवलिंग अलाउंस भी मिलता है।
SBI Youth Fellowship 13 महीने का प्रोग्राम है। इसके तहत ग्रेजुएट और यंग प्रोफेशनल्स को अनुभवी एनजीओ के साथ मिलकर गांवों में काम करने का मौका दिया जाता है।
सके जरिए युवा न सिर्फ एंटरप्रेन्योरशिप की कला सीखते हैं, बल्कि उन्हें कई प्रोजेक्ट्स को लीड करने का भी मौका मिलता है। इन प्रोजेक्ट्स से आप गांवों की स्थिति बदलने में मदद कर सकते हैं।
इस Youth Fellowship के तहत कई प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए हैं। इसमें बच्चों को पढ़ाने समेत यहां के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें एंटरप्रेन्योरशिप की ट्रेनिंग देना भी शामिल है।
SBI Youth Fellowship प्रोग्राम की Website के मुताबिक, इस यूथ फेलोशिप में काम करने के लिए आपको सिर्फ 15 हजार रुपए का स्टाइपेंड ही नहीं मिलेगा, बल्कि जब आप इसे पूरा कर लेंगे, तो आपको 30 हजार रुपए का रीएडजस्टमेंट अलाउंस भी दिया जाएगा।

COMMENTS