special gist for PM Modi from CEO of Xiaomi,
Xiaomi कंपनी के फाउंडर और CEO ली जुन भारत के दौरे पर हैं। मंगलवार के उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान PM मोदी को रेडमी नोट 3 फोन की टियरडाउन रेप्लिका दी। इस दौरान Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन भी मौजूद थे।
Xiaomi का रेडमी नोट ३ फ़ोन भारत मे ही तैयार किया गया है और कंपनी के अनुसार वह 95 प्रतिशत स्मार्टफोन भारत में ही तैयार करती है। साथ ही मे Xiaomi ने मेक इन इंडिया के तहत आंध्रप्रदेश मे अपने दूसरे मैनुफैक्चरिंग प्लान्ट की भी घोषणा की।
कंपनी ने कहा है कि इसके चलने से, आने वाले दिनों में इनके दोनों प्लांट हर सेकंड मे एक फ़ोन बना पायेगी। यह नया प्लांट विशेष रूप से लगभग 5000 लोगों को रोजगार देगा, जिनमें से 90 प्रतिशत महिलाएं हैं।


COMMENTS