Rani Mukherjee Met Aishwarya Rai Bachchan In Jalsa
एक समय था जब अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। ये तब की बात है जब दोनों ने साथ फिल्म 'बंटी और बबली' में काम किया था। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया था। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का रिश्ता टूट गया।
हाल ही में ऐश्वर्या के पिता की मौत के बाद उनके कई सारे दोस्त उन्हें सांत्वना देने बच्चन परिवार के घर पर पहुंचे। इन दोस्तों में रानी मुखर्जी भी शामिल थीं। रानी जैसे घर आईं, ऐश्वर्या उन्हें देखकर हैरान रह गईं।
सब यही सोचने लगे कि रानी कैसे आ गईं। उन्हें देखकर पूरा बच्चन परिवार भी हैरान था कि रानी आखिर ऐश्वर्या से मिलने क्यों आई हैं। दरअसल, रानी भी ऐश्वर्या के पिता के निधन से दुखी हैं और वो भी ऐश को सांत्वना देने पहुंची थीं।



COMMENTS