incredible India, Indian mysteries
ये बात तो हम सब जानते है कि हमारा ये विश्व हजारों तरह के रहस्यों से भरा हुआ है और सही वजह है कि आए दिन कुछ हैरान करने वाला घटित होता है जिसे सुनकर हम उन पर विश्वास नहीं कर पाते है।
सामूहिक रूप से आत्महत्या करते है यहां के पक्षी -
भारत के असम के जटिंगा में सबसे ज्यादा पक्षी सामूहिक रूप से आत्महत्या करते हैं। बताया जाता है कि सितंबर और अक्टूबर के महीने में प्रवासी पक्षी अंधेरी और धूंधली रातों में उड़ते हुए आते हैं और पेड़-घरों से टकरा जाते हैं, जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है।
सांप ही सांप -
भारत के महाराष्ट्र राज्य में एक जिला है जिसका नाम है सोलापुर जिला। सोलापुर जिले में शेतपाल नाम का गांव है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में सांपों का बसेरा है। यहां हर घर में आपको कोबरा जैसे खतरनाक सांप घूमते हुए दिखाई देगे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक यहां कोई घटना नहीं घटी है। हालांकि, इसके पीछे क्या कारण है ये बात अभी तक रहस्य बनी हुई है।
खोपड़ी वाली झील -
खोपड़ी वाली झील सुनकर हैरानी हुई ना। यह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। चमोली जिले में स्थित रूपकुंड लेक को इंसानी खोपड़ी का झील भी कहा जाता है। यह झील आज भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां अब तक करीब 600 से ज्यादा पुरानी इंसानी खोपड़ी मिल चुकी है।
इस गांव में नहीं है घरो में दरवाजे -
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर गांव के घरों में दरवाजे नहीं हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योकि ऐसा माना जाता है कि इस गांव पर शनि देव की कृपा है। इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव का क्राइम रेट भी शून्य है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गांव में यूको बैंक का एक ब्रांच भी है, जो भी लॉक लेस है यानि वो भी बिना ताले के ही है।
एक खंभा जो हिलता रहता है -
यह खंभा आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में स्थित है। यह खंभा हिलता रहता है लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक कोई दुर्घटना नहीं घटी है।
यहां जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं -
भारत में एक ऐसी जगह है जहां जुड़वां बच्चे पैदा होते है। केरल के मलप्पुरम जिले के कोडिनी गांव में जुड़वां बच्चे ही पैदा होते हैं। आपको बता दे कि लोग इसे ट्विन टाउन के नाम से भी जानने लगे हैं। यहां की आबादी 2 हजार आबादी वाले इस गांव में 350 पेयर ट्विन्स हैं। यहां ऐसा क्यों होता है आज तक रहस्य बना हुआ है।







COMMENTS