raju shrivastav in the kapil sharma show
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रहे झगड़े ने 'द कपलि शर्मा शो' के भविष्य पर खतरे की तलवार लटका दी थी. ऐसे में कपिल के पुराने दोस्त और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और सुनील पाल उनके लिए किसी अवतार से कम नहीं हैं.
इन सभी कॉमेडियन्स ने कपिल के शो के लिए शूटिंग की है. मीडिया के कई हल्कों में खबरें हैं कि राजू श्रीवास्तव इस शो में सुनील ग्रोवर का रिप्लेस कर, इस शो का हिस्सा बन गए हैं, लेकिन फिलहाल राजू ने ऐसी किसी भी खबर को अफवाह करार दिया है. राजू श्रीवास्तव ने एनडीटीवी खबर डॉट कॉम को फोन पर बात करते हुए साफ किया है कि इस शो से टीम की तरह जुड़ने का उनके पास अभी कोई आधिकारिक ऑफर नहीं है, लेकिन वह इस शो का हिस्सा बन काफी खुश हैं.
बता दें कि इस झगड़े के बाद मंगलवार को इस शो की पहली शूटिंग हुई जिसमें सिर्फ सुनील ग्रोवर ही नहीं बल्कि उनके साथ पूरी टीम यानी अली असगर, कपिल के पुराने दोस्त चंदन प्रभाकर और कपिल को अपना भाई कहने वाली सुगंधा मिश्रा भी शूटिंग के लिए नहीं पहुंची थीं.


COMMENTS