rajmolli film Mahabharata characters
'दंगल' फिल्म में पहलवान की शानदार एक्टिंग करने के बाद अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि आमिर खान 'कृष्ण' बनने जा रहे हैं। जी हां, खबर मिली है कि 'बाहुबली' के निर्देशक एस एस राजमौली 'महाभारत' फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान के कृष्ण की भूमिका के लिए बात की जा रही है।
खबरों की मानें तो अप्रैल 2017 में 'बाहुबली 2' के रिलीज़ होने के बाद एस एस राजमौली 'महाभारत' की तैयारियां करने वाले हैं। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा रजनीकांत और मलयालम एक्टर मोहनलाल भी मुख्य भूमिका में नज़र आ सकते हैं।
'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, राजमौली 'महाभारत' को लेकर काफी उत्साहित हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि फिल्म में किस अभिनेता को कौन-सा किरदार दिया जाए। यह फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में बनेगी।
वहीं आमिर खान पहले ही बता चुके हैं कि वह राजमौली के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने एक एजेंसी से बातबीच के दौरान कहा था, 'मैं राजमौली के काम का बहुत बड़ा फैन हूं। अगर वह कभी महाभारत बनाने का प्लान करेंगे तो मैं कृष्ण या कर्ण का किरदार निभाना पसंद करूंगा।'


COMMENTS