Predicting silent heart attack Technique by Akash Manoj, 10वीं का छात्र आकाश मनोज, साइलेंट हार्ट अटैक
तमिलनाडु में रहने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्र आकाश मनोज ने एक नई तकनीक को खोजा है, जिससे ग्रामीण इलाके के हजारों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इस तकनीक के जरिये साइलेंट हार्ट अटैक के खतरे का पहले से ही पता लगाया जा सकता है।
आकाश मनोज नाम के छात्र के दिमाग में इस तकनीक को विकसित करने का आईडिया उस वक्त आया था, जब उनके दादा को साइलेंट हार्ट अटैक पड़ा था। फिलहाल वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के मेहमान के रूप में राष्ट्रपति भवन में रह रहा है। वह इनोवेशन स्कॉलर्स इन-रेजिडेंस प्रोग्राम के तहत वहां ठहरा हुआ है।
इस तरीके को 'नॉन इन्वेसिव सेल्फ डायग्नोसिस ऑफ साइलेंट हार्ट अटैक' कहा जा रहा है।
त्वचा में छेद किए बिना ही इस तकनीक से FABP3 की उपस्थिति का विश्लेषण किया जाता है। FABP3 एक बायोमार्क है, जो हार्ट अटैक के बारे में पहले से ही जानकारी देता है। यह एक तरह का निगेटिव चार्ज वाला प्रोटीन होता है, जो रक्त में मौजूद होता है। मनोज ने अपने प्रोटोटाइप में इसकी प्रॉपर्टी का उपयोग किया है। मनोज के मॉडल एक सिलिकॉन झिल्ली है, जो त्वचा की केशिकाओं का प्रतिनिधित्व करती है।


COMMENTS